1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: जयपुर में मेट्रो के नए रूट की घोषणा के बाद इन इलाकों में तेजी से बढ़े प्लॉट के दाम

Jaipur Metro Phase-2: गुलाबी नगर जयपुर में मेट्रो के फेज-2 की जारी हलचल ने टोंक रोड सहित प्रस्तावित रूट के आसपास रीयल एस्टेट कारोबार सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

2 min read
Google source verification
Jaipur Metro Phase-2

जयपुर मेट्रो। पत्रिका फाइल फोटो

Jaipur Metro Phase-2 Effect: जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में मेट्रो के फेज-2 की जारी हलचल ने टोंक रोड सहित प्रस्तावित रूट के आसपास रीयल एस्टेट कारोबार सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। राजधानी में मेट्रो रूट के आसपास के क्षेत्र धीरे-धीरे जयपुर के नेक्स्ट ग्रोथ जोन के रूप में उभरना शुरू हो गए है।

प्रहलादपुरा की ओर जमीन के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। यहां शहरवासी और निवेशक भविष्य के हिसाब से निवेश कर रहे हैं। प्रस्तावित रूट (खासकर शहर के बाहरी इलाके में) के आस-पास पिछले कुछ महीनों में आवासीय कॉलोनियों के प्रस्ताव और लॉन्च तेज हुए हैं। प्लॉटेड डवलपमेंट के साथ सीमित ऊंचाई वाली हाउसिंग स्कीम्स भी सामने आ रही हैं।

रीयल एस्टेट से जुड़े लोगों की मानें तो मेट्रो रूट की घोषणा के बाद जमीन और मकानों को लेकर पूछताछ के साथ निवेश में भी बढ़ोतरी हुई हैं। कई निवेशक अभी से इन इलाकों में निवेश कर रहे हैं, ताकि आने वाले वर्षों में बेहतर रिटर्न मिल सके।

यहां जमीन के भाव में इजाफा

प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर के आस-पास जमीन के भावों में उछाल आ रहा है। प्रस्तावित रूट में ये सभी मेट्रो स्टेशन भी हैं। ऐसे में टोंक रोड के दोनों और तीन से चार किमी के हिस्से में जमीन के भाव में बढ़ोतरी हो रही है।

ये है कारण

1. मेट्रो फेज-2 को केवल परिवहन परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि जयपुर के शहरी विस्तार की नई दिशा के तौर पर देखा जा रहा है।
2. सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से लेकर टोंक रोड जैसा भीड़ वाला क्षेत्र भी इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल है। मेट्रो के साथ-साथ सड़क नेटवर्क, व्यावसायिक गतिविधियों और सेवाओं का भी विस्तार होगा।

918 करोड़ रुपए में होगा 10 किमी हिस्से में काम

फेज 2 के पहले चरण की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 10.8 किमी के रूट में 218 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निविदा में यह राशि 1145.14 करोड़ रुपए रखी गई थी। कार्यादेश मिलने के बाद इस चरण का काम 34 माह का समय होगा। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार से फेज-2 की अनुमति नहीं मिली है। जयपुर मेट्रो के अधिकारियों की मानें तो केंद्र से अनुमति मिलने के बाद कार्यादेश जारी किया जाएगा। प्रस्तावित रूट के लिए निविदाएं भी जल्द जारी की जाएंगी। जयपुर मेट्रो का प्लान 7 अलग-अलग निविदाएं निकालने का है।

ये है पूरे प्रोजेक्ट की स्थिति

कहां से कहां तकः प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक
कुल लम्बाई: 42.80 किमी
प्रस्तावित स्टेशनः 37 (35) एलिवेटेड और दो भूमिगत)
अनुमानित खर्चा: 12260 करोड़ रुपए

Story Loader