12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में कल राजस्थान भाजपा की अहम बैठक, उप चुनाव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली में गुरुवार को राजस्थान भाजपा की अहम समीक्षा बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां यह समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राजस्थान से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 04, 2021

दिल्ली में कल राजस्थान भाजपा की अहम बैठक, उप चुनाव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली में कल राजस्थान भाजपा की अहम बैठक, उप चुनाव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा,दिल्ली में कल राजस्थान भाजपा की अहम बैठक, उप चुनाव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा,दिल्ली में कल राजस्थान भाजपा की अहम बैठक, उप चुनाव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयपुर।

नई दिल्ली में गुरुवार को राजस्थान भाजपा की अहम समीक्षा बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां यह समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राजस्थान से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।

बैठक में प्रदेश की दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भी चर्चा होने संभावना है। अगस्त में उदयपुर की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावाद सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। पार्टी इन चुनावों को लेकर सांसदों की भूमिका तय कर सकती है। इसके अलावा राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किस तरह से आवाज उठानी है। किस तरह धरने—प्रदर्शन किए जा सकते हैं। इसे लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सांसदों के साथ कोविड-19 में पार्टी के सेवा ही संगठन के सेवा कार्य, मोदी सरकार की योजनाओं के प्रचार—प्रसार और लाभार्थियों तक पहुंच, विकास कार्यों की समीक्षा पर भी बिन्दुवार चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए पूनियां बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। राजस्थान की यह दूसरी समीक्षा बैठक है।

सभी सांसद लेंगे हिस्सा

बैठक में सभी सांसद हिस्सा लेंगे। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और राजस्थान से राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।