13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pm narendra Modi: मोदी शासन के 21 साल पूरे

गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बाद लगातार दो बार प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सत्ता के 21 साल पूरा किया। गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को जन्मे मोदी भारतीय राजनीति के साथ वैश्विक राजनीति में भी अलग पहचान बना चुके हैं। उनका सियासी सफर 7 अक्टूबर, 2001 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण से शुरू हुआ।

2 min read
Google source verification
PM Modi

वह 51 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री बने। वह लगातार तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव जीतकर 12 साल, 227 दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने बहुमत के साथ प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। वह दो कार्यकाल में आठ साल से अधिक समय से इस पद पर हैं। देश में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वालों में मोदी का स्थान चौथे नंबर पर है।

गैर कांग्रेसी सरकार में मोदी शीर्ष पर
गैर कांग्रेसी सरकार के मामले में सत्ता संभालने में मोदी शीर्ष पर हैं। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन कार्यकालों (1996, 1998, 1999) में 6 वर्ष 80 दिनों तक शासन किया वहीं जनता पार्टी के मोरारजी देसाई ने 2 वर्ष 186 दिन तक सत्ता संभाली।

चामलिंग के नाम लंबे समय तक सीएम रहने का रेकॉर्ड
देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में रहने का रेकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है। वे 12 दिसम्बर 1994 से लेकर 26 मई 2019 तक सत्ता में रहे। यह कार्यकाल 24 वर्ष 165 दिनों का रहा।

ज्योति बसु भी पीछे नहीं
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु लगातार चार कार्यकाल तक रहे। उन्होंने लगातर 23 वर्ष 137 दिनों तक सत्ता संभाली। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग भी 22 वर्ष 250 दिनों तक सत्ता में रहे लेकिन वे इस पद पर लगातार नहीं रहे। उधर ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक 22 वर्षों से ज्यादा समय से लगातार मुख्यमंत्री पद पर हैं।

देश के पांच सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री