25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police Action : बानसूर थाना पुलिस की कार्रवाई : जानलेवा हमले में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में दो साल पहले गांव में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में बानसूर थाना पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी हेमन्त मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए व फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 07, 2025

- आपसी रंजिश में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अब तक चार आरोपी चढ़ चुके पुलिस के हत्थे

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में दो साल पहले गांव में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में बानसूर थाना पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी हेमन्त मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए व फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

परिवार पर बरसाईं थी गोलियां, बाल-बाल बचे लोग

परिवादी पवन यादव ने रिपोर्ट दी कि 5 अप्रैल 2023 की रात वह अपने परिवार संग भोजन कर रहा था तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाश हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। परिवादी सहित परिवार के सदस्यों ने कमरे में छिपकर किसी तरह जान बचाई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों पर भी बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए।

आपसी रंजिश और पुराने विवाद का शक

पवन यादव ने शक जाहिर किया कि कुछ माह पूर्व आरोपी अजीत यादव निवासी कानपुरा से विवाद हुआ था और उसी ने हमला करवाया है। पुलिस ने गहन जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।

पुलिस कार्रवाई,अब तक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी दशरथ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी हेमन्त पुत्र नेमीचंद मेघवाल निवासी बानसूर को आखिरकार दबोच लिया। प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में तीन अन्य आरोपियों सन्दीप यादव निवासी बुराला की ढाणी, रजनीश निवासी चांदूवासी ढाणी व अजीत यादव निवासी कानपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब भी फरार हैं दो आरोपी

पुलिस ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों भारत यादव निवासी कुलताजपुर जिला महेन्द्रगढ हरियाणा व अजय जांगिड़ पुत्र सुभाष निवासी बानसूर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।