1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक करना पड़ा भारी, 4 जने गिरफ्तार

अपराधियों की रोबिनहुड पोस्ट लाइक व शेयर करने पर पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट पर कमेंट करने वाले फॉलोवर्स पर पुलिस की इन दिनों नजर है।

2 min read
Google source verification
1_3.jpg

,,

कोटपूतली. अपराधियों की रोबिनहुड पोस्ट लाइक व शेयर करने पर पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट पर कमेंट करने वाले फॉलोवर्स पर पुलिस की इन दिनों नजर है। उप अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि कई अपराधी अपने रूतबे के लिए डमी हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं। अपराधियों में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने का शौक बढ़ रहा है। थाना प्रभारी सवाईसिंह ने बताया कि अभिषेक डोई की व हिस्ट्रीशीटर पवन उर्फ पंख्या गुर्जर की ओर से हथियारों के साथ फेसबुक पर डाली गई पोस्ट को लाइक व शेयर करने के आरोप में योगेश पायला निवासी बड़ाबास कोटपूतली, परमेश गुर्जर निवासी नांगल पण्डितपुरा, गिरिराज सैनी निवासी उपली कोठी थाना कोटपूतली व राहुल गुर्जर निवासी अमाई को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट लाइक व शेयर करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा, एसआई रमाशंकर, एएसआई शेरसिंह, एएसआई शक्ति सिंह, हैड कांस्टेबल छोटेलाल, कांस्टेबल रामानंद, विजयपाल व देशराज शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : सतीश पूनिया ने 360 डिग्री छक्के मारने वाली मूमल की इच्छा की पूरी

कोटपूतली पनियाला पुलिस ने आदतन अपराधियों की हथियारों सहित सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो को शेयर करने पर पांच जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि आदतन अपराधी विकास पोसवाल सहित अन्य अपराधियों की हथियारों के साथ फेसबुक पर डाली गई फोटो को लाइक व शेयर करने पर संजय रावत निवासी पनियाला, नरेन्द्र गुर्जर निवासी केशवाना गुर्जर, कपिल सिंह निवासी रायकरणपुरा, नितेष कुमार निवासी रामनगर व रामसिंह निवासी मोलाहेड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम में एएसआई रतनसिंह, कांस्टेबल मनोज, राजेश, जयसिंह, व राजेन्द्र शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : फीस और दवाइयों के पैसे मांगने पर गुस्साए युवक ने डॉक्टर को उतारा मौत के घाट

Story Loader