
आबूरोड रीको पुलिस ने कार से बरामद की 3 करोड़ से अधिक की राशि।
आबूरोड.पाली. रीको पुलिस ने मावल बॉर्डर पर एक कार में सीटों के नीचे 3 करोड़ से अधिक की नकदी अवैध रूप से गुजरात ले जाते दो जनों को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद जब्त की गई रकम हवाले की बताई जा रही है। पुलिस को जब्त की रकम गिनने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया।
रीको पुलिस के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान आबूरोड की तरफ से आ रही एक पंजाब पासिंग की कार को रूकवाकर जांच की। इस दौरान कार की सीट के नीचे बने बॉक्स में बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां मिली। जिस पर पुलिस ने 3 करोड़ 95 हजार की नकदी व वाहन जब्त कर कार सवार गुजरात के पाटन निवासी जिग्नेश दवे पुत्र वासुदेवभाई दवे व पाटन के मुजपुर निवासी कौशिक दवे पुत्र रमेशभाई दवे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारम्भिक पूछताछ में रकम हवाले की होने व उदयपुर से अहमदाबाद ले जाना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कार सवार दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
तीन माह पूर्व पकड़ी थी करीब 6 करोड़ की हवाले की रकम:
गौरतलब है कि पुलिस ने मावल चौकी के सामने करीब तीन माह पूर्व दो कारों से 5 करोड़ 94 लाख की रकम पकड़ी थी। जिसमें पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की यह इस वर्ष की बड़ी कार्रवाई है।
Published on:
01 Feb 2023 11:46 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
