3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, रिछपाल मिर्धा ने ‘कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह का किया खुलासा’

Rajasthan Politics : राजस्थान में इस समय कांग्रेस और भाजपा का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बयान बाजी का दौर चल रहा है। इस बीच जाट नेता रिछपाल मिर्धा ने कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह का खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Political temperature rises in Rajasthan BJP Congress Revealed the main reason for leaving Congress Richpal Mirdha

Rajasthan Politics : राजस्थान कांग्रेस में नकारा, निकम्मा, गद्दार और धोखेबाज शब्द एक बार फिर गूंज उठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर इन शब्दों का इस्तेमाल किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को नकारा, निकम्मा, गद्दार और पीठ में छुरा घोंपने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के पीठ में छुरा घोंप कर गए हैं उनके लिए नकारा, निकम्मा और गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करें तो और क्या करें। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो इन लोगों ने मजे लिए और अब पार्टी संकट में है तो साथ छोड़कर चले गए।

रिछपाल मिर्धा ने किया पलटवार

अशोक गहलोत के ख़ास रहे और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की बात तीन बार सुनने के बात समझ आती है। किसने सत्ता का सुख भोगा है। मिर्धा ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने की वजह सिर्फ अशोक गहलोत हैं। हमें तो मान-सम्मान बचाना था, इसलिए कांग्रेस को छोड़ना पड़ा है। हमने ईमानदारी से कांग्रेस के लिए काम किया था।

पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने कहा, ''चार जून से पहले अशोक गहलोत ये बयानबाजी कर लें , क्योंकि उनके काम का इम्तिहान जालोर में पता चलेगा। जालोर का रिजल्ट ही सबकुछ बता देगा। अशोक गहलोत ने अपने लोकप्रिय नेताओं को भी यह सब कह दिया था। हम लोगों ने घर से पैसा लगाकर पार्टी के लिए काम किया है। राजस्थान में कांग्रेस की खराब स्थिति होने की बड़ी वजह खुद अशोक गहलोत हैं।

यह भी पढ़ें :

RBSE 10th Result 2024: कब होगा घोषित? अभी-अभी आया बड़ा अपडेट

Story Loader