
Rajasthan Assembly
राजस्थान की सियासत में नए मुख्यमंत्री का एलान मंगलवार को हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह काेई चौंकाने वाला नाम भी हो सकता है और इसके साथ ही जातीय समीकरण साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते है। राजस्थान में अब तक चार सरकारों में पांच उपमुख्यमंत्री रहे है। इनमें तीन सरकारों में एक - एक उप मुख्यमंत्री और एक बार दो उप मुख्यमंत्री एक साथ बनाए गए थे। यहीं नहीं अब तक जयपुर जिले से एक विधायक और टोंक जिले से जीते 2 विधायकों को उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है।
जयपुर जिले से कमला को मिला डिप्टी सीएम बनने का मौका- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कमला को गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में डिप्टी सीएम बनाया गया था। वे उस वक्त बैराठ अब विराटनगर सीट से विधायक थी और मंत्री भी थी। फिर जनवरी 2000 में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था। इसके बाद उनके पुत्र आलोक बेनीवाल शाहपुरा सीट से 2018 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे। अब की बार भी उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के मनीष यादव से चुनाव हार गए।
बैरवा और पायलट थे टोंक जिले से विधायक- कमला के साथ ही पहली गहलोत सरकार में निवाई से विधायक रहे बनवारी लाल बैरवा को भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2018 में तब अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बने तो सचिन पायलट काे उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। पायलट टोंक से विधायक थे और अब की बार भी वे टोंक से ही विधायक बने है।
शेखावत ने भाभड़ा को बनाया था उप मुख्यमंत्री- पूर्व म़ुख्यमंत्री भैराेंसिंह शेखावत के तीसरे मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अक्टूबर 1994 से नवंबर 1998 तक हरिशंकर भाभड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया था। भाभड़ा रतनगढ़ सीट से विधायक थे। भाभड़ा इससे पहले वे विधानसभा स्पीकर थे।
अब तक पांच नेताओं को मिला मौका- पहले उपमुख्यमंत्री महवा सीट से विधायक टीकाराम पालीवाल थे जिन्हें जयनारायण व्यास के मुख्यमंत्री काल में यह पद दिया गया था। पालीवाल आठ माह तक मुख्यमंत्री भी बने थे। प्रदेश में अब तक चार सरकारों में उप मुख्यमंत्री बनाए गए है इनमें तीन में कांग्रेस और एक में भाजपा सरकार में इस पद पर नियुक्ति की जा चुकी है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री- सीट- कार्यकाल- पार्टी
टीकाराम पालीवाल- महवा- एक नवंबर 1952 से 54- कांग्रेस
हरिशंकर भाभड़ा- रतनगढ़- 6 अक्टूबर 1994 से 29 नवंबर 1998- भाजपा
बनवारीलाल बैरवा- निवाई- 25 जनवरी 2000 से 8 दिसंबर 2003- कांग्रेस
कमला- बैराठ- 25 जनवरी 2000 से 8 दिसंबर 2003- कांग्रेस
सचिन पायलट- टोंक - 17 दिसंबर 2018 से 14 जुलाई 2020- कांग्रेस
Published on:
12 Dec 2023 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
