
देवली. राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए नशे से दूर रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ ही परिवार, मित्रों और समाज में भी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी निकिता वर्मा, सदस्य प्रियंका शर्मा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों राम प्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
देवली. राजकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ लेते विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक।
Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am
