18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेट-सर्वर डाउन, उपडाकघर में अटके भुगतान

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

आए दिन तकनीकी समस्या से जमाकर्ता परेशान, दो काउंटरों की व्यवस्था सुधारने की मांग

देवली. शहर के उपडाकघर में आए दिन नेटवर्क, सर्वर डाउन और सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते जमाकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक भुगतान एवं अन्य डाकघर संबंधी कार्य समय पर नहीं हो पाने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

विशेषकर आपात स्थिति में भुगतान के लिए पहुंचने वाले जमाकर्ताओं को सर्वर की समस्या के कारण अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लेनदेन नहीं होने से उपडाकघर में अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है। वहीं डाकघर के एजेंटों को भी अपने ग्राहकों के कार्य पूरे कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने डाक विभाग के अधिकारियों से उपडाकघर की तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की तत्काल समीक्षा कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि नेट-सर्वर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा लेनदेन के लिए बने दोनों काउंटरों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि जमाकर्ताओं को समय पर सेवाएं मिल सकें और अनावश्यक भीड़ से भी राहत मिले।


देवली. उपडाकघर में नेट-सर्वर की समस्या के चलते परेशान उपभोक्ता।