18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीरंदाजी में अभिनव, नेहा और पंकज ने साधा सटीक निशाना

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

निवाई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में आयोजित जिला जूनियर एवं सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाने साधते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जिला तीरंदाजी संघ टोंक के तत्वावधान में हुई एक दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला तीरंदाजी संघ टोंक के सचिव कुमार धनंजय ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत्त फिजिकल डिप्टी जोधपुर अनिल गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गिर्राज गुर्जर ने की और शारीरिक शिक्षक संघ टोंक के अध्यक्ष शिवराज यादव विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि इंडियन राउंड जूनियर पुरुष वर्ग में अभिनव गुर्जर ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गर्वित शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नेहा वैष्णव ने पहला और अंकिता चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। रिकर्व राउंड में पंकज वैष्णव प्रथम तथा अनिरुद्ध द्वितीय रहे। कंपाउंड महिला वर्ग में श्रेया श्रेष्ठ प्रथम और पूजा चौधरी द्वितीय रहीं।
इसी प्रकार सब-जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में भी अभिनव गुर्जर ने पहला स्थान हासिल किया और गर्वित शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नव्या मोहन प्रथम तथा स्वर्णा सोनी द्वितीय रहीं। रिकर्व राउंड बालक वर्ग में पंकज वैष्णव प्रथम और अनिरुद्ध द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में अक्षिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के निर्णायक राकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, सत्यनारायण खंगार, ललित बैरवा, कौशल चौधरी एवं मोहनलाल निराला ने सहयोग किया
फोटोकेप्शन
एनई1708सीबी-निवाई. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निशाना साधते तीरदांज।