25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरहद पर जवानों के लिए पहुंचाई राखी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

पीपलू. रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों और आमजन की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान जताने के लिए किशोरियों ने अनूठी पहल की। ‘राखी से रक्षा—एक राखी देश के नाम’ अभियान के तहत शिव शिक्षा समिति राणोली की ओर से संचालित किशोरी फेडरेशन टोंक की किशोरियों ने अपने हाथों से तैयार राखियां और शुभकामना संदेश मुख्य डाकघर टोंक के माध्यम से सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए भेजे। फेडरेशन अध्यक्ष वसुंधरा प्रजापत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य देश की रक्षा में जुटे जवानों के सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना करना है। किशोरियों ने राखियों के साथ स्नेह, सम्मान और देशभक्ति से जुड़े संदेश भी लिखे हैं। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर देश की रक्षा करने वाले जवानों को भी बहनों के स्नेह का एहसास होना चाहिए। संस्था सचिव डॉ. शिवजीराम यादव एवं जिला समन्वयक पूनम जोनवाल ने बताया कि टोंक जिले का किशोरी फेडरेशन 20 किशोरी समूहों के माध्यम से 30 पंचायतों की 6,300 से अधिक किशोरियों का प्रतिनिधित्व करता है।