25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
कोटपूतली. त्योहारों के सीजन को देखते हुए मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को शहर में विशेष अभियान चलाया। विभागीय टीम ने तीन मिठाई प्रतिष्ठानों की दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण कर मिश्री मावा, मिल्क केक और सादा मावे के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के रख-रखाव एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों ने संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा, राजसिंह चौहान एवं बिजेन्द्र कुमार ने प्रतिष्ठान संचालकों को मिलावट रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (निसं.)