
रामपुरा-डाबड़ी.
सावन माह के अंतिम सोमवार को पारदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिवनाथ देवंदा ने बताया कि सुबह से लेकर पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना रखकर परिवार में सुख-शांति की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।
Updated on:
25 Aug 2026 06:01 am
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am
