
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
निवाई. श्रावण मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। हर ओर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
एक माह से शिवालयों में चल रहे अखंड सहस्त्र घट अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती हुई। जैसे ही आरती के स्वर गूंजे, शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। शहर में रक्तांचल पर्वत की तलहटी में कुमोदनी कुंड स्थित श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर, मायला कुंड स्थित शिवालय, कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, काली का बाग रोड स्थित बांदरी वाले शिवालय, भोले बालाजी मंदिर श्याम वाटिका सहित विभिन्न शिवालयों में श्रावण मास की शुरुआत से पूर्णिमा तक अखंड सहस्त्र घट का आयोजन हुआ।
Updated on:
29 Aug 2026 06:00 am
Published on:
29 Aug 2026 06:00 am
