29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विद्या संबल योजना: सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी के 638 पदों पर भर्ती, देखें ब्लॉक-वार सीटें और आवेदन प्रक्रिया

Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत जयपुर जिले के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों के 638 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सर्वाधिक 186 पद गणित और 138 पद अंग्रेजी के हैं। फागी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 57 पद खाली हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 29, 2026

rajasthan vidya sambal yojana

सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी के 638 पदों पर होगी भर्ती (फोटो-एआई)

Rajasthan Vidya Sambal Yojana: जयपुर: सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के प्रथम चरण में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

बता दें कि जयपुर जिले के सभी ब्लॉक में कुल 638 पद रिक्त है। इनमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषयों के पद शामिल हैं। सबसे अधिक 186 पद गणित, 138 अंग्रेजी, 126 हिंदी और 112 पद विज्ञान विषय के हैं।

विराटनगर में सबसे कम पद

जयपुर जिले में सबसे अधिक 57 पद फागी, 53 शाहपुरा, 49 सांभरलेक, 47 मौजमाबाद और 40 पद दूदू ब्लॉक में रिक्त है। वहीं, विराटनगर में सबसे कम 3 और गोविंदगढ़ में 8 पद रिक्त हैं। चयनित गेस्ट फैकल्टी को प्राध्यापक सहित विभिन्न शिक्षक पदों के लिए प्रति घंटा 400 रुपए मानदेय मिलेगा।

सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्राथमिकता

विद्या संबल योजना के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक और निजी अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक की अधिकतम आयु 65 वर्ष और संबंधित पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयन में शैक्षणिक योग्यता को 75 प्रतिशत और प्रशैक्षणिक योग्यता को 25 प्रतिशत प्राथमिकता दी जाएगी। सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन में किसी तरह का साक्षात्कार नहीं होगा।

यह रहेगी भर्ती प्रक्रिया

विभाग की जारी गाइडलाइन के अनुसार, पात्र अभ्यर्थी 1 से 7 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे तक रिक्त पदों वाले विद्यालय के प्राचार्य/पीईईओ को आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों की सूची 8 सितंबर को जारी होगी। 9 से 10 सितंबर तक आवेदनों की जांच और अस्थायी वरीयता सूची जारी की जाएगी।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद 11 सितंबर को अंतिम वरीयता सूची एवं चयन सूची तैयार होगी। जिला स्तरीय समिति 15 सितंबर को चयन सूची का अनुमोदन कर नियुक्ति आदेश जारी करेगी। यह प्रक्रिया फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए शुरू की गई है।

जयपुर जिले में ब्लॉकवार कुल रिक्त पद

क्रमब्लॉकरिक्त पदक्रमब्लॉकरिक्त पद
1आमेर2511रेनवाल39
2आंधी2312कोटखावदा27
3बस्सी3713माधोराजपुरा23
4चाकसू3814मौजमाबाद47
5दूदू4015फागी57
6गोविंदगढ़816सांभर लेक49
7जालसू3317सांगानेर29
8जमवारामगढ़3918शाहपुरा53
9जोबनेर3419तुंगा36
10किशनगढ़20विराटनगर3
कुल638