29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी के 638 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

Rajasthan

जयपुर. सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के प्रथम चरण में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जयपुर जिले के सभी ब्लॉक में कुल 638 पद रिक्त हैं। इनमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषयों के पद शामिल हैं। सबसे अधिक 186 पद गणित, 138 अंग्रेजी, 126 हिंदी और 112 पद विज्ञान विषय के हैं।
विराटनगर में सबसे कम पद : जयपुर जिले में सबसे अधिक 57 पद फागी, 53 शाहपुरा, 49 सांभरलेक, 47 मौजमाबाद और 40 पद दूदू ब्लॉक में रिक्त हैं। वहीं विराटनगर में सबसे कम 3 और गोविंदगढ़ में 8 पद रिक्त हैं।
प्रति घंटा 400 रुपए मानदेय : चयनित गेस्ट फैकल्टी को प्राध्यापक सहित विभिन्न शिक्षक पदों के लिए प्रति घंटा 400 रुपए मानदेय मिलेगा। अधिकतम मासिक मानदेय 30 हजार रुपए निर्धारित है। नियुक्ति पूर्णत: अस्थायी होगी और 31 मार्च 2027 अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरने तक, जो पहले हो, प्रभावी रहेगी। इससे भविष्य में स्थायी सरकारी नियुक्ति का कोई दावा नहीं किया जा सकेगा।