29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्णिमा पर कल्याणजी महाराज के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

Rajasthan

मालपुराञ्च पत्रिका. उपखंड के डिग्गी कस्बे में शुक्रवार को सावन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व पर कल्याणजी महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा।
वहीं कल्याणजी महाराज के दर्शनों के लिए पदयात्रियों के पहुंचने का क्रम भी लगातार जारी रहा। दोपहर दो बजे बाद शुभ मुहूर्त में पुजारी परिवार की ओर से ठाकुरजी को रक्षासूत्र बांधा गया। पुजारी डॉ. विजय नारायण शर्मा, आशुतोष शर्मा, पिंटू शर्मा, दीपक शर्मा सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रक्षाबंधन की रस्म निभाई।