29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो……….. रक्षाबंधन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

Rajasthan

श्यालावास जेल में राखी पर छलके जज्बात, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई सजाई

पापड़दा. विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में रक्षाबंधन पर भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। जेल उपाधीक्षक राजुराम विश्नोई ने बताया कि विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदियों की बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद और सुरक्षित भविष्य की कामना की।
सुबह से बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। निर्धारित जांच प्रक्रिया के बाद उन्हें मुलाकात स्थल तक पहुंचाया गया, जहां राखी बांधते ही कई भावुक दृश्य सामने आए। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और परिवार की कुशलक्षेम भी साझा की।
जेलर रामचंद्र ने बताया कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस पर्व पर बंदियों को भी पारिवारिक भावनाओं से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं तथा अतिरिक्त जेल प्रहरियों की तैनाती रही। राखी बंधवाते समय कई बंदियों की आंखें नम हो गईं। बहनों ने भाइयों से अच्छा आचरण अपनाने और परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प भी दिलाया।