29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

Rajasthan

बालघाट. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहानगर मोरडा गांव में पहाड़ी पर स्थित गोवर्धन मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 11 पौधे लगाए गए।


कार्यक्रम में भामाशाह रामनिवास मीणा और पंडित जीतेन्द्र शर्मा ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर दीपक महावर, लोकेश मीणा, ओम दास महाराज और सुभाष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही, अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए सभी को पौधारोपण में भागीदारी निभानी चाहिए।

फोटो- जहानगर मोरडा गांव स्थित गोवर्धन मंदिर परिसर में पौधारोपण करते लोग।