
Poster Release
Jaipur News : श्री श्याम शिव मित्र मंडल के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी काली का खाना छापोलो की ढाणी सांगानेर (Sanganer) में प्रथम श्याम भजन महोत्सव (Bhajan Mahotsav) "एक शाम हारे के सहारे के नाम" का विशाल आयोजन शनिवार (15 April) को सांय 7.00 से श्याम इच्छा तक किया जाएगा। जिसमे जयपुर के जाने माने कलाकार (Jaipur Artist) अपनी रसमई वाणी से बाबा को रिझायेंगे। मंडल कार्यकर्ताओं ने बताया की भजन संध्या (Bhajan Sandhya) में बाबा का भव्य दरबार सजेगा साथ ही पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की जाएगी। सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी (Sanganer MLA Ashok Lahoty), जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज (Pushpendra Bhardwaj), पार्षद कुसुम यादव (Councilor Kusum yadav), पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन अजय यादव (Ex Councilor and Chairman Ajay Yadav) एवं पार्षद विजेंद्र सैनी (Councilor Vijender Saini) ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान अक्षय यादव (Akshay Yadav), विष्णु यादव (Vishnu yadav), रामावतार शर्मा (Ramavtar Sharma), नकुल छीपा (Nakul Chipa), गणेश कुमावत (Ganesh Kumawat) उपस्थित रहे।
Published on:
13 Apr 2023 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
