आईफा 25 के लिए कई बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस, सिंगर, फिल्म डायरेक्टर समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज गुलाबी शहर पहुंचेंगे। इन सितारों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आईफा 25 में आने वाले सेलिब्रेटीज का जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खास अंदाज में स्वागत किया जाएगा। सेलिब्रेटीज 6 मार्च से शहर में आने लग जाएंगे।