2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशीन से छापकर दिवाली पर बाजार में चलाने वाले थे जाली नोट, दो गिरफ्तार

खंडेला कस्बे में नकली नोट (fake currency)बनाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि बदमाशों ने नकली नोट छापने की प्रिंटिंग प्रेस भी वहीं रख रखी थी।

2 min read
Google source verification
मशीन से छापकर दिवाली पर बाजार में चलाने वाले थे जाली नोट, दो गिरफ्तार

मशीन से छापकर दिवाली पर बाजार में चलाने वाले थे जाली नोट, दो गिरफ्तार

सीकर rajasthan latest news के खंडेला कस्बे में नकली नोट (fake currency)बनाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि बदमाशों ने नकली नोट छापने की प्रिंटिंग प्रेस भी वहीं रख रखी थी। आरोपियों की योजना थी कि दिवाली (diwali celebration)की भीड़भाड़ में नकली नोट खपाना आसान हो जाएगा। लेकिन इससे पहले ही पुलिस की सतर्कता से न सिर्फ बदमाश पकड़े गए, बल्कि 12 हजार 50 रुपए के जाली नोट भी बरामद कर लिए। इतना ही नहीं जाली नोट बनाने वाले सभी उपकरण भी जब्त कर लिए गए।
पुलिस अधीक्षक सीकर डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि पिछले एक माह से कस्बा खंडेला, थोई व रींगस क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस नेटवर्क का पता लगाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना दिनेश अग्रवाल, वृताधिकारी नीमकाथाना रामावतार सोनी के निर्देशन में थानाधिकारी खंडेला हिम्मत सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई।
डॉ सिंगला ने बताया कि गठित टीम को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की गिरोह दीपावली के त्यौहार पर काफी मात्रा में नकली नोट मार्केट में चलाने का प्रयास में है। टीम ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह की लगातार निगरानी की। इस दौरान सूचना मिली कि गिरोह का मुख्य सरगना रामभक्त्त सैनी रघुकुल कंप्यूटर सेंटर बाईपास रोड खंडेला पर नकली नोट छापता है।
उन्होंने बताया कि सूचना पर शुक्रवार को टीम ने कंप्यूटर सेंटर पर दबिश देकर रामभक्त्त पुत्र रामनिवास सैनी उसके भाई संतोष कुमार को ₹500 के 3, ₹200 के 52 तथा ₹50 के 3 नकली नोट तथा नकली नोटों नोट छापने के सामान कंप्यूटर,सीपीयू, कलर प्रिंटर, कटर, हरे रंग व सफेद रंग की टेप बरामद की गई है।
डॉ सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार मुलजिमों इनके ग्रुप में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरोह द्वारा आज तक कितने नकली नोट मार्केट में चलाए गए हैं इस बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Story Loader