2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Bypoll 2024: राजस्थान की इस सीट पर प्रियंका गांधी के करीबी को मिल सकता है टिकट

Rajasthan News: राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ही दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Singhal

•

Updated: 27 Aug 2024, 5:19 PM IST

Rajasthan Bypoll 2024

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ही दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल, दोनों पार्टियां उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन कर रही हैं।

राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी नेता धीरज गुर्जर का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने 6 सीटों पर जीत के लिए बनाया प्लान, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती है मुश्किल

कांग्रेस की ओर से देवली-उनियारा सीट के लिए कुल पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा हो रही है। इन दावेदारों में पूर्व विधायक राम नारायण मीणा के अलावा धीरज गुर्जर, नरेश मीणा, हनुमंत मीणा, और रामसिंह मीणा के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। अब यह देखना बाकी है कि कांग्रेस इस सीट के लिए किस उम्मीदवार को चुनती है।