
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में 2 घंटे का मौन सत्याग्रह किया। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे सभी जिलों में गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
वहीं राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर हुए मौन सत्याग्रह में कांग्रेस तो शामिल हुए लेकिन बड़े जयपुर में होने में होने के बावजूद दूरी बनाए रखी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के विधायक और अधिकांश पीसीसी पदाधिकारी भी सत्याग्रह में नहीं पहुंचे। हालांकि कहा जा रहा है कि विधानसभा की कार्यवाही के चलते विधायक नहीं आ पाए।
हालांकि पूर्व मंत्री महेश जोशी, शकुंतला रावत, जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर.आर तिवाड़ी, विधायक अमीन कागजी, पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, देहात अध्यक्ष गोपाल मीना, पीसीसी पदाधिकारी स्वर्णिम चतुर्वेदी, रामसिंह कसवा, जसवंत गुर्जर, गिरिराज खंडेलवाल ही सत्याग्रह में मौजूद रहे।
इधर बड़े नेताओं की दूरी को लेकर कांग्रेस गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इस बात है कि पार्टी के विपक्ष में आने के बाद ये दूसरा बड़ा विरोध-प्रदर्शन था लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने सत्याग्रह में आना ही मुनासिब नहीं समझा। इससे पहले पूर्व मंत्री महेश जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी हुई है। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा नेता बौखला गए हैं और यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने में लगे हुए हैं।
राहुल गांधी मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते थे, लेकिन अचानक उनको पुलिस ने रोक दिया। अब ये भगवान पर भी पार्टी का एकाधिकार साबित करने में लगे हुए हैं। शहर अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने कहा कि देश भर में भाजपा विपक्ष के नेताओं पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। देश की जनता इनको देख रही है और 2024 लोकसभा चुनाव में इनको सबक सिखाएगी।
वीडियो देखेंः- Rahul Gandhi का बड़ा बयान...Himanta Biswa Sarma कर रहे हमारी मदद | Bharat Jodo Nyay Yatra
Published on:
23 Jan 2024 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
