
जयपुर. चारदीवारी में हाल ही एक दुर्घटना को सांप्रदायिक माहौल देने के विरोध में बुधवार को सर्व समाज के साथ व्यापारियों ने बड़ी चौपड़ पर महाधरना दिया। नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। विरोध के कारण आज सुबह परकोटे में काई बाजार नहीं खुला। वहीं जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों के साथ व्यापारी छोटे-छोटे समूहों में जुलूस के रूप में बड़ी चौपड़ पहुंचे और महाधरने में शामिल हुए। समूहों में आने वाले लोग तिरंगा लहराते हुए, भगवा पताका लिए लोग धरने में शामिल हुए। इस दौरान परकोटा जय श्रीराम, भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। व्यापारियों के साथ सांसद व पूर्व राजपरिवार की दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा और अन्य नेता भी धरने में शामिल हुए। इससे पहले पुलिस ने सुबह से ही जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार और हवामहल बाजार में आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया था। परकोटा क्षेत्र के प्रमुख व्यापार मंडलों, संत समाज, विभिन्न समाजों ने धरने को खुला समर्थन दिया है।
Published on:
04 Oct 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
