
पब्लिक एप ने राज्य के 5 मिलियन यूजर्स को जोड़ा
जयपुर. स्थान आधारित सामाजिक नेटवर्क पब्लिक एप के राजस्थान में 5 मिलियन उपयोगकर्ता हो गए है। इन 5 मिलियन उपयोगकर्ताओं द्वारा हर माह 90,000 वीडियो अपलोड किए जा रहे है। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर एप पर सबसे सक्रिय क्षेत्र बन गए। पब्लिक एप के संस्थापक और सीईओ अजहर इकबाल ने कहा कि कोविड-19 के प्रकप के दौरान पब्लिक ने राजस्थान में सत्यापित जानकारी के प्रसार में राजनीतिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, मीडिया और नागरिक पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम किया। राज्य में एप पर बनाई और अपलोड की गई अधिकांश सामग्री अपराध, राजनीति या फिर कोरोना वायरस से संबंधित जानकरी पर है। चार महीने की अवधि में पब्लिक अब तक 50 स्थानीय ब्रांडों के साथ जुड़ चुकी है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के लिए, पब्लिक ने डॉक्टरों के सहयोग से टीकाकरण के लाभों के बारे में शिक्षित करने वाले विज्ञापनों को राजस्थान के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को लक्षित कर चलाए।
Published on:
16 Jul 2021 12:40 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
