15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुन: प्रेषित….सार्वजनिक शौचालय बदहाल, लोगों को परेशानी

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 19, 2026

Rajasthan

चावंडिया (बस्सी ). समीपवर्ती चावंडिया ग्राम पंचायत में बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ताहाल है। शौचालयों में फैली गंदगी ने स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। हालात इतने खराब हैं कि दुर्गंध के कारण लोगों का वहां जाना तक मुश्किल हो गया है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि शौचालयों में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। शौचालयों के दरवाजे टूटे पड़े हैं और अंदर पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां स्थित गिरिराज जी महाराज मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, वहीं पास की लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी इन शौचालयों का उपयोग करना पड़ता है। गंदगी और बदबू के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को भी संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से मांग की है कि शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, पानी की समुचित व्यवस्था की जाए और टूटे हुए दरवाजों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही रखरखाव की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा मिल सके।

बस्सी. ग्राम पंचायत चावंडिया में जीर्ण- शीर्ण शौचालय।