13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राधा—कृष्ण के रचाए स्वांग, पुष्पवर्षा कर होली के पर्व की दी बधाई

पुरानी बस्ती स्थित नृसिंह मंदिर, बंसी वाले बाबा की बगीची में महंत अवधेशदास के सान्निध्य में दो दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम का का समापन हुआ

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Mar 23, 2024

msg294089779-38741.jpg

,,,,

पुरानी बस्ती स्थित नृसिंह मंदिर, बंसी वाले बाबा की बगीची में महंत अवधेशदास के सान्निध्य में दो दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम का का समापन हुआ। महिला स्वाभिमान मंच के तत्वाधान में विशाल फागोत्सव एवं फूलों की होली खेली गई। एक ही रंग के मांगलिक परिधान में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाई। होली का रसिया रे कानुडा थारी, नैना नीचा करले श्याम से मिलाई ली काई सहित अन्य भजनों की स्वर लहरियों के बीच नृत्य किया। अध्यक्ष वर्तिका सेन एवं संयोजक विष्णु जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कई संतों ने शिरकत की। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने आरती की। इस मौके पर 56 भोग झांकी सजाई गई।

इधर सखी सहेली मित्र मंडल की ओर से पानीपेच स्थित शिवपथ संजय कॉलोनी के राधा - गोविंद मंदिर में श्याम भजन संध्या और फागोत्सव का आयोजन किया गया। मीना वर्मा , ममता अग्रवाल, अंजना शर्मा एवम अन्य महिला कार्यकर्ताओं की ओर से श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार एवम छप्पन भोग की सजाई गई। समापन पर बाबा की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया।