
illustration image
जयपुर. प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संरक्षण की जिम्मेदारी में लगे राजस्थान वक्फ बोर्ड में एक दिन पहले विधायक रफीक खान के सदस्य बनाए जाने के बाद नए अध्यक्ष का रास्ता साफ हो गया है। उल्लेखनीय है कि वक्फ बोर्ड महीनों से पूर्णकालिक अध्यक्ष बगैर काम कर रहा है। इसमें सदस्य पूरे नहीं होने से वक्फ के काम अटक रहे हैं। जयपुर के आदर्शनगर विधायक रफीक खान ने एमएलए कोटे से सदस्य बनने के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके अकेले का नामांकन होन से उन्हें निर्विरोध सदस्य बनाया गया है। अब जिला कलक्टर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
इसलिए अटक रहे हैं काम
भाजपा सरकार के दौर में अबूबकर नकवी को सदस्य मनोनीत कर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी सदस्यता कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की ओर से रद्द की जा चुकी है। इसके बाद राज्य सरकार ने सदस्यों के रिक्त पदों पर खानू खान बुधवाली समेत अन्य सदस्यों की नियुक्ति की है।
Published on:
08 Nov 2019 06:18 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
