
राहुल ने चलाई बैलगाड़ी तो गहलोत— पायलट ने किया एक साथ हवाई सफर
जयपुर। राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बैलगाड़ी को चलाया वहीं सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी एक साथ विमान में बैठे और लंबे अर्से बाद जयपुर से शिमला तक का सफर साथ साथ तय किया। इससे कांग्रेस पार्टी में अब एक नई उम्मीदें जगी है। दोनों नेता पहले बूंदी से हेलीकॉप्टर में जयपुर आए और फिर चार्टर प्लेन से शिमला जाकर हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु के शपथ समारोह में शिरकत की।
लोगों ने दी राहुल को आवाज:
राहुल गांधी ने रविवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आकर्षक रूप से सजी बैलगाड़ी को कुछ दूर तक तक चलाया। इससे पहले यात्रा बलदेवपुरा से रवाना हुए तो देईखेड़ा में किसानों ने बैलगाड़ी को आकर्षक रूप से सजा रखा था। जब राहुल गांधी वहां से गुजरे तो किसान राहुल गांधी को बैठाने के लिए आवाज देने लगे लेकिन वे लोगों का अभिवादन करते हुए आगे निकल गए। उसके बाद राहुल गांधी आड़ागेला के नजदीक बने ढाबे पर टी बे्रेक के लिए रूके तो पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा बैलगाड़ी लेकर ढाबे पर पहुंच गए और राहुल गांधी से बैलगाड़ी पर बैठने का आग्रह किया, तो राहुल गांधी ने बैलगाड़ी में बैठे और रस्सी को हाथों में थामा और बैलगाड़ी भी चलाई।
दिव्यांग बालिका से पूछा इलाज के बारे में
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देहिखेड़ा से कुछ आगे की दूरी तय करने के दौरान ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने टीशर्ट बदलने के लिए मेगा हाइवे किनारे एक मकान में अंदर चले गए। मकान में आठ वर्षीय दिव्यांग बालिका अक्षिता से मिलकर उसकी टेडी हो रही गर्दन के बारे में बालिका की मां से जानकारी ली और बालिका को चॉकलेट देकर बातचीत की। बालिका की मां ने बताया कि अक्षिता बचपन से ही ऐसी ही हैं।इसकी गर्दन छोटी हैं और गर्दन में टेढ़ापन होने से इसकी गर्दन एक तरफ नही घूम पाती है, दूसरी तरफ घूमती है। इसका कोटा भी इलाज करवा रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि इसका इलाज हो जाएगा। इसकी थैरपी करवाना। बालिका को देखकर राहुल गांधी ने मंत्री अशोक चांदना को मौके पर बुलाया और राज्य सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अथवा अन्य स्वास्थ्य योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे बालिका का उपचार हो सके। राहुल गांधी मकान में करीब पांच मिनट तक ठहरे और उसके बाद यात्रा आगे बढ़ गई। राहुल गांधी से मिलकर बालिका और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही परिजनों में बालिका के उपचार एवं ठीक होने की उम्मीद हो गई।] वहीं राहुल की यात्रा में विकलांग यात्री भी शामिल रहें। व्हील चेयर पर चल रहे दिव्यांग सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रमेश गरवा नागौर से आए और यात्रा में केशोरायपाटन से शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह अलवर तक यात्रा में साथ चलेंगे
Published on:
11 Dec 2022 04:57 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
