25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या, बर्दाश्त नहीं करेगी देश की जनता

मानहानि केस में दो साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं में गुस्सा है। सभी का कहना है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Mar 24, 2023

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या

जयपुर। मानहानि केस में दो साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं में गुस्सा है। सभी का कहना है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। मगर कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। केंद्र की नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। अगर जेल भी भरनी पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता इससे पीछे नहीं हटेगा।

हम डटकर मुकाबला करेंगे और डेमाक्रेसी को बचाएंगे-रंधावा

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अंग्रेजों के समय में उनके खिलाफ कोई बोलता था तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता था या फिर घर में कैद कर दिया जाता था। केंद्र सरकार भी यही नीति अपना रही है। मगर हम डटकर मुकाबला करेंगे और डेमाक्रेसी को बचाकर देश को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब आजादी के लिए संग्राम शुरू किया था, तब किसी को पता नहीं था देश आजाद होगा। हमारी जंग जारी रहेगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक जिन लोगों ने पैसा लूटा है, उन्हें नंगा नहीं करेंगे। चुनाव हमारे लिए मायने नहीं रखता।

आवाज दबाने की कोशिश अच्छी नहीं-कल्ला

शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की सदस्यता भी रद्द की गई थी। उसके कारण हजारों लोग जेल में गए। इसके बाद चुनाव हुए तो हम भारी बहुमत से जीते। मगर केंद्र सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं हैं। कांग्रेस और देश के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। निश्चित रूप से यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। राहु गांधी भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। इसके कारण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समापत करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

कांग्रेस इस कार्रवाई से डरने वाली नहीं-रघु

पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश हो रही है। मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पांच आदमी करोड़ों लूटकर चले गए और उन्हें चोर कहा तो क्या गलत कहा है। हजार बार बोलेंगे। किस-किस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करोगे। विपक्ष और जनता जवाब मांग रही हैं यह पैसा कहां ंगया। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी को लोकसभा में बोेलने का अधिकार नहीं है। ये देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सत्तापक्ष के लोग सदन नहीं चलने दे रहे हैं। ये हरकतें चलने वाली नहीं हैं।

तानाशाही रवैया अपना रही है मोदी सरकार-रावत

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि भारत सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। हर व्यक्ति को बोलने का समय दिया जाता है। फिर भी दोषी पाया जाता है तो कर्रवाई करे। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार जो कर रही है। यह जनता और जनप्रतिनिधियों के लिए अच्छा नहीं है।

लोकतंत्र पर कुठाराघात-चौधरी

महेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र पर कुठाराघात किया है। पहले ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा था। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। मगर कांग्रेस रुकने वाली नहीं है। पूरा देश उनके साथ खड़ा हैं। 27 को दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। कार्यकता एक कदम पीछे नहीं हटेंगे। विपक्षी दल भी उनके साथ खड़ा है। हमें जेलें भरनी पड़ी तो भरेंगे।