
बूंदी के गोठड़ा गांव में उमड़ी लोगों की भीड़
जयपुर। हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के गोठड़ा कस्बे में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी कांग्रेस सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सभा से पहले ही पूरा पांडाल लोगों की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। लोगों ने कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इससे पहले शनिवार को यहां पर हेलीपेड का निर्माण करवाया गया। वहीं राहुल गांधी की सभा को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। राहुल गांधी सभा को सम्बोधित कर हिण्डोली क्षेत्र के अलावा बूंदी, केशवरायपाटन, देवली उनियारा एवं जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे। सभा को लेकर कांग्रेस नेता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। जिले में कांग्रेस की यह बड़ी सभा है, जिसमें बूंदी व केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। पूर्व में यह सभा विधानसभा क्षेत्र के देई कस्बे में होना तय की गई थी।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान
राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। जैसे-जैसे वोटिंग का समय पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे पक्ष-विपक्ष पार्टियों ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के अशोक गहलोत, सचिन पायलट, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। राहुल गांधी की आज दौसा, सीकर और बूंदी में सभाएं है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की झुंझुनूं में चुनावी जनसभाएं होगी।
इन सीटों पर होगा मुकाबला
हिंडोली में कांग्रेस से अशोक चांदना और भाजपा से प्रभुलाल सैनी, बूंदी से कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा और भाजपा से अशोक डोगरा, केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल सैनी और भाजपा से चंद्रकांता मेघवाल, कोटा उत्तर से कांग्रेस के शांति धारीवाल और भाजपा से प्रहलाद गुंजल, कोटा दक्षिण से कांग्रेस की राखी गौतम और भाजपा से संदीप शर्मा, लाडपुरा से कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू और भाजपा से कल्पना देवी, पीपल्दा से कांग्रेस के चेतन पटेल और भाजपा के प्रेमचंद गोचर को टिकट दिया गया है।
वहीं, रामगंजमंडी से कांग्रेस के महेंद्र राजोरिया और भाजपा के मदन दिलावर, सांगोद से कांग्रेस के भानु प्रताप सिंह और भाजपा से हीरालाल नागर, अंता से कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और भाजपा से कंवरलाल मीणा, बारां से कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल और भाजपा से राधेश्याम बैरवा, छबड़ा से कांग्रेस के करण सिंह राठौड़ और भाजपा से प्रताप सिंह सिंघवी, किशनगंज से कांग्रेस की निर्मला सहरिया और भाजपा से ललित मीणा, झालरापाटन से कांग्रेस के रामलाल चौहान और भाजपा से वसुंधरा राजे, डग से कांग्रेस के चेतन राज गहलोत और भाजपा से कालू लाल मेघवाल, खानपुर से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर और भाजपा से नरेंद्र नागर और मनोहरथाना से कांग्रेस के नेमीचंद मीणा और भाजपा ने गोविंद रानीपुरिया को मैदान में उतारा गया है।
Published on:
19 Nov 2023 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
