
सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण
जयपुर। कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से रविवार को जयपुर के पीसीसी मुख्यालय पर युवा जनप्रतिनिधियों का सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में गांधीवादी मूल्यों एवं दर्शन की स्पष्ट झलक दिखाई दी। प्रशिक्षण स्थल पर कुर्सियों के स्थान पर नीचे बैठकर व्याख्यान सुने गए तथा इस दौरान कई प्रतिभागियों ने आजादी का प्रतीक चरखे से सूत काते। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी. यादव ने बताया कि इस कार्यशाला में भारत के वैचारिक संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं पंचायती राज के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर व्याख्यान एवं पीपीटी प्रेजेंटेशन हुआ। साथ ही कार्यशाला में आगामी 2 माह के भीतर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजन करने की भी रूपरेखा तैयार की गई है। प्रशिक्षण को मुख्य तौर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन ने राष्ट्र निर्माण एवं उसमें हमारी भूमिका पर महत्वपूर्ण सत्र लिया। उन्होंने बताया कि देश के वर्तमान हालातों में उभर रहे लोकतंत्र के खतरे को समझने के लिए भारत में दो विचारधाराओं के संघर्ष को समझना आवश्यक होगा। जिसमें पहली विचारधारा सर्वोदय पक्ष की है एवं दूसरी विचारधारा वर्चस्व पक्ष की है। आज भाजपा वर्चस्व पक्ष की विचारधारा का ही एक नया वर्जन है। वर्चस्व पक्ष की विचारधारा में देश को भारत के लोगों का राष्ट्र समझने के स्थान पर उसे एक संपत्ति के रूप में देखने का नजरिया होता है। ये ताकतें देश के लोगों को गुलाम बनाकर देश पर ऐन केन प्रकारेण कब्जा करने की मानसिकता रखती है। यही कारण है कि बीजेपी का मुख्य हथियार हिंसा, भय एवं नफरत रहती है। भाजपा आज इसी हथियार का प्रयोग करके चंद कॉर्पोरेट पूंजी पतियों के लिए सत्ता का इस्तेमाल करती है। इससे लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को की सत्य अहिंसा एवं प्रेम की नीति पर चलना होगा। इस पर चलने से ही निडरता आती है। नटराजन ने कहा कि जब राहुल गांधी कहता है कि डरो मत तो उसका यही भाव है कि अपने भीतर सत्य के नैतिक मूल्य को अपनाओ। इसीलिए कांग्रेस पार्टी अपने भविष्य की युवा नेताओं को सर्वोदय के मूल्यों से परिपूर्ण बनाना चाहती है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी रोशन रायकवार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
Published on:
30 Apr 2023 09:07 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
