9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: पार्टी की एकजुटता के दावे के साथ चुनाव प्रचार में उतरे राहुल गांधी, बोले-राजस्थान में मिलकर बनाएंगे सरकार

राहुल गांधी आज चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में दौरे पर रहेंगे। वे चूरू जिले के तारानगर, हनुमानगढ़ के नोहर और श्रीगंगानगर के सादुलशहर में दोपहर 3.15 बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 16, 2023

Rajasthan Election 2023: पार्टी की एकजुटता के दावे के साथ चुनाव प्रचार में उतरे राहुल गांधी, बोले-राजस्थान में मिलकर बनाएंगे सरकार

राहुल गांधी आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ नजर आए

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राजस्थान पहुंच गए हैं। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस के एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश की।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम न सिर्फ साथ-साथ दिख रहे हैं, बल्कि एकजुट भी हैं। हम साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कांग्रेस आलाकमान और राहुल की कोशिश है कि मतदान से पहले जनता को ये संदेश दिया जाए कि राजस्थान में दोनों नेताओं (गहलोत और पायलट) के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी आज चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में दौरे पर रहेंगे। वे चूरू जिले के तारानगर, हनुमानगढ़ के नोहर और श्रीगंगानगर के सादुलशहर में दोपहर 3.15 बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनका फोकस इन तीनों जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर रहेगा। बता दें कि राहुल के अलावा कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश समेत कई अन्य नेता भी राजस्थान पहुंच गए हैं। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में चुनाव के आखिर में किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती है। यही वजह है कि राहुल के पहुंचते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीडब्ल्यूसी सदस्य सचिन पायलट के साथ होने का फोटो भी सामने आ गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं को साथ-साथ मारवाड़ व पूर्वी राजस्थान में अधिक से अधिक दौरे करवाने की रणनीति बन रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान दिखी थी तकरार

राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। कांग्रेस नेतृत्व लगातार यह दिखाने की कोशिश में जुटा है कि पार्टी में नेताओं के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बयानों से दोनों के बीच तल्खी दिख ही जाती है। पिछले दिनों अशोक गहलोत ने कहा था, वे तो सीएम पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है। वहीं पायलट ने गहलोत के कुर्सी नहीं छोड़ने वाले बयान पर पलवटवार करते हुए कहा था कि कौन किस पद पर बैठेगा, ये विधायक दल और आलाकमान तय करेगा। उन्होंने कहा, किसी के खुद को सीएम घोषित करने से कोई सीएम नहीं बनता।

सीएम गहलोत ने साधा विपक्ष पर निशाना

इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। वे हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते हैं। वे (बीजेपी) केवल झूठे आरोप लगा रही हैं। मुझे लगता है वो डरे हुए हैं। जनता सरकार रिपीट करने के मूड में है। हमारी योजनाएं जारी रहेंगी, हम और योजनाएं लाएंगे। वे पेपर लीक की बात करते हैं, लेकिन हमने उस पर कार्यवाही की। जबकि अन्य राज्यों ने कार्यवाही नहीं की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग