
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को होने वाली वोटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है. देश भर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं जहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. राहुल गांधी पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव मतदान करेंगे या नहीं इसको लेकर कई प्रश्न उठ रहे थे. लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है राहुल संगनाकल्लू, बल्लारी में कैंपसाइट पर 40 पीसीसी के प्रतिनिधियों के साथ मतदान करेंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने पर 24 वर्ष बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना बुधवार को होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस मुकाबले में एक-दूसरे के सामने हैं।
चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर पार्टी के शीर्ष पद के लिए सीधे मुकाबले में हैं. हालांकि, नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कई लोगों ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार पार्टी के नए अध्यक्ष को रिमोट कंट्रोल करेंगे. राहुल गांधी ने जोर देकर कहा है कि जो कोई भी पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में चुना जाएगा, उसे निर्णय लेने और संगठन चलाने की पूरी छूट होगी. उधर, कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके आंतरिक लोकतंत्र की किसी अन्य पार्टी से कोई बराबरी नहीं है और वह इकलौती पार्टी है जिसके पास संगठनात्मक चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव पर शशि थरूर का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को सीनियर्स का समर्थन है. वहीं युवा उनको सपोर्ट कर रहे हैं.
Updated on:
16 Oct 2022 06:33 pm
Published on:
16 Oct 2022 06:30 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
