3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कांग्रेस में, राहुल ने शक्ति लगाई, फिर भी नहीं जागे कार्यकर्ता

राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट की धीमी शुरूआत, जयपुर में पदाधिकारी 10 हजार, सदस्य बने मात्र 4 हजार

2 min read
Google source verification
jaipur

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट शक्ति राजस्थान से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लांच किया गया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट से जुडऩे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह नजर नहीं आ रहा। प्रोजेक्ट 8 मार्च को लांच करने के दौरान पदाधिकारियों ने दावे किए थे कि कांग्रेस के दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले एक लाख सदस्य जोड़कर दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस को लोगों का उत्साह बताया जाएगा। लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश कांग्रेस के युवा और पदाधिकारी सुस्त नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि अधिवेशन होने के तीन दिन बाद तक भी करीब 30 हजार लोग ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं।

प्रोजेक्ट से जुडऩे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की सुस्ती से प्रदेश वरिष्ठ नेता व प्रभारी भी हैरान है। राहुल गांधी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट शक्ति से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसियों को जोडऩे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सह-प्रभारी व प्रभारी व्यक्तिगत रूप से फोन कर व सोशल मीडिया पर पोस्ट भेजकर प्रोजेक्ट से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने को लेकर संदेश दे रहे हैं। इसके बावूजद कांग्रेसी उत्साह अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर कम ही नजर आ रहा है।

जयपुर में 10 हजार पदाधिकारी, नाम जुड़े चार हजार
राजधानी जयपुर की ही बात करें तो कांग्रेस, अग्रिम संगठन और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला, ब्लॉक और वार्ड स्तर की स्थिति को देखें तो करीब छोटे-बड़े 10 हजार पदाधिकारी हैं। यदि ये सभी जुड़ते तो ही 10 हजार जयपुर में सदस्य बन सकते थे। स्वयं के साथ परिवार के सदस्यों को जोड़ते तो संख्या होती 50 हजार। यह तो वर्तमान पदाधिकारी हैं। पहले पदों पर रहे चुके पूर्व पदाधिकारियों की बात करें तो इस संख्या में कई गुना वृद्धि हो जाएगी। लेकिन आज की स्थिति में शक्ति में जयपुर के करीब चार हजार लोग ही नाम जुड़वा सके हैं।

Story Loader