12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विट्जरलैंड नहीं भारत है यह : रेल मंत्री वैष्णव ने शेयर किया राजस्थान के इस खूबसूरत इलाके से गुजरती ट्रेन का अद्भुत वीडियो

उन्होंने राजस्थान में सांभर झील के पास से गुजरती एक ट्रेन का अद्भुत ओवरहेड वीडियो एक्स पर साझा किया है। इस वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वैष्णव ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय नमक झील पर सुंदर रेल यात्रा। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए वीडियो को मंत्रमुग्ध करने वाला बताया, जबकि अन्य लोगों ने इसे प्यारा बताया। 

less than 1 minute read
Google source verification
Train Passing through Sambhar Lake

स्विट्जरलैंड नहीं भारत है यह : रेल मंत्री वैष्धव ने शेयर किया राजस्थान के इस खूबसूरत इलाके से गुजरती ट्रेन का अद्भुत वीडियो

आजादी के बाद भारतीय रेल ने काफी तरक्की की है। आज हमारी रेल कई खूबसूरत जगहों से गुजरती है। अक्सर लोग ऐसे ही रेल मार्गों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो वायरल होते रहते हैं। ऐसा की एक वीडियो केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwani Vaishnav) ने शेयर किया है। वैष्णव सोशल मीडिया पर भारत भर की ट्रेनों और स्टेशनों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो साझा करके रेलवे की प्रगति के बारे में अपने फॉलोवर्स को अपडेट करते हैं।

उन्होंने राजस्थान में सांभर झील के पास से गुजरती एक ट्रेन का अद्भुत ओवरहेड वीडियो एक्स पर साझा किया है। इस वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वैष्णव ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय नमक झील पर सुंदर रेल यात्रा।" शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 10,000 से अधिक लाइक और 174,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए वीडियो को मंत्रमुग्ध करने वाला बताया, जबकि अन्य लोगों ने इसे प्यारा बताया। एक यूजर ने लिखा. "खूबसूरत! पहले हम ऐसे दृश्य और वीडियो केवल यूरोप में देखते थे! अब अपने देश में होने पर गर्व है!" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "सुरम्य और शांत!" एक तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, "घूमने के लिए उत्कृष्ट स्थान।"

उल्लेखनीय है पूर्व-मध्य राजस्थान में स्थित, सांभर साल्ट लेक (Sambhar Salt Lake) भारत की सबसे बड़ी नमक झील है। उन लोगों के लिए एक छिपा हुआ खजाना जो बाहर घूमना पसंद करते हैं। झील का तल, जो गर्मियों में सूखा रहता है, अक्सर नमक की चादर से ढका रहता है, जो दूर से बर्फ जैसा दिखता है। इस झील में चार नदियां आकर गिरती हैं। यहां नमक का बड़े पैमाने पर किया जाता है।