3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway Confirm Online Ticket : कंफर्म टिकट में खेल कर यात्रियों को परेशान कर रहा रेलवे

Indian Railway Confirm Online Ticket : रेलवे ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों से दोहरा बर्ताव कर रहा है। एक ही ट्रेन में एक ही स्टेशन से एक ही श्रेणी में आरक्षण केंद्र पर बने काउंटर से टिकट बुक कराने पर यात्रियों को रेलवे कई सुविधाएं दे रहा है। जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में इनसे यात्रियों को वंचित रखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
train

train

Indian Railway Confirm Online Ticket : रेलवे ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों से दोहरा बर्ताव कर रहा है। एक ही ट्रेन में एक ही स्टेशन से एक ही श्रेणी में आरक्षण केंद्र पर बने काउंटर से टिकट बुक कराने पर यात्रियों को रेलवे कई सुविधाएं दे रहा है। जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में इनसे यात्रियों को वंचित रखा जा रहा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान स्लीपर श्रेणी में 23 रुपए व एसी कोच में 46 रुपए अतिरिक्त वसूलने के बावजूद रेलवे ऐसा कर रहा है। ऑनलाइन टिकट बुुकिंग से रेलवे को करोड़ों की कमाई हो रही है फिर भी यात्रियों को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। इससे रेलवे सिस्टम पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर पेश है रिपोर्ट।

कंफर्म टिकट पर ही यात्रा संभव
रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से वेटिंग में खरीदा गया टिकट कंफर्म नहीं होने से पर उसी ट्रेन में यात्री साधारण श्रेणी के कोच में सफर कर सकता है, जबकि ऑनलाइन टिकट कंफर्म न होने पर चार्ट बनते ही स्वत: रद्द हो जाएगा। कई लोग अनजाने में ट्रेन में घुस जाते हैं फिर उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है।

यात्रा की तारीख में कर सकते बदलाव
आरक्षण काउंटर से बुक की गई टिकट में यात्री काउंटर पर जाकर सफर की तारीख को बदलवा सकता है लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में यह संभव नहीं। यात्री को तयशुदा दिन ही यात्रा करने की अनिवार्यता होगी।


सीधी बुकिंग की सुविधा नहीं
ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों को कनेक्टिंग ट्रेन से सफर करने के लिए अलग-अलग टिकट बुक करानी पड़ती है। जबकि काउंटर से बुक टिकट में एक ही टिकट से लंबी दूरी की यात्रा भी की जा सकती है। इसे इस उदाहरण से समझा जा सकता है। जैसे जयपुर से पुरी (ओडिशा) जाने के लिए यात्री को दो ट्रेनें बदलनी होगी। इसके लिए आरक्षण काउंटर से मिलने वाली टिकट में जयपुर से पुरी तक टिकट बुकिंग हो सकेगी लेकिन ऑनलाइन होने वाली टिकट में दोनों ट्रेनों की अलग- अलग बुकिंग करनी होगी।

Story Loader