4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: जयपुर की इन 5 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला, आज ईवीएम में बंद होगी नेताजी की किस्मत

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आज वोटिंग शुरू हो चुकी है। पांच वर्ष में किस पार्टी ने जनता के लिए क्या किया? मतदाता के पास आज इस कामकाज को तौलने का अवसर है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Nov 25, 2023

rajasthan_assembly_election_2023.jpg

Rajasthan election 2023 राजस्थान में आज वोटिंग शुरू हो चुकी है। पांच वर्ष में किस पार्टी ने जनता के लिए क्या किया? मतदाता के पास आज इस कामकाज को तौलने का अवसर है। पांच सीटों मालवीय नगर, हवामहल, सिविल लाइंस, सांगानेर और विद्याधर नगर में इस बार कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबले हैं। भाजपा ने इन सीटों में मालवीय नगर को छोड़ सभी जगह नए चेहरे उतारे हैं। वहीं कांग्रेस ने हवामहल में ही मौजूदा मंत्री का टिकट काटकर नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस बार हवामहल को छोड़कर कांग्रेस के पुराने और भाजपा के नए चेहरों के बीच मुकाबला होगा। आज का दिन मतदाता का है ।

दिग्गजों के बीच कड़े मुकाबले
मालवीय नगर में लगातार तीसरी बार कांग्रेस की अर्चना शर्मा और भाजपा के कालीचरण सराफ के बीच सीधा मुकाबला है। पिछली बार भाजपा की मात्र 1700 मतों से जीत के बाद इस बार भी मुकाबला रोचक माना जा रहा है। हवामहल में इस बार भाजपा ने बाबा बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक बनाया है। यहां कांग्रेस ने भी पुराने खिलाड़ी आर. आर. तिवाड़ी को टिकट देकर कार्यकर्ता को मैदान में उतारा है। विद्याधर नगर में जयपुर दिया कुमारी का मुकाबला दूसरी बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल से है। गत चुनाव में यहां निर्दलीय विक्रमसिंह ने 50 हजार मत लिए थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मतदान से पहले मचा हंगामा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा

सांगानेर-सिविल लाइंस में दिलचस्प मुकाबला
सांगानेर में इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर चौंकाया है। यहां भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल का मुकाबला कांग्रेस के दूसरी बार प्रत्याशी बने पुष्पेन्द्र भारद्वाज से होगा। वहीं सिविल लाइंस में भी भाजपा ने पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का टिकट काटकर गोपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि शर्मा सांगानेर से टिकट मांग रहे थे। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज व मौजूदा मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ने पीएम मोदी को दिया जवाब, बोले किसी नेता को मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग