21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023 : सरकार बदलने की ‘परंपरा’ तोड़ने की चुनौती, जानें किस काम पर फोकस कर रही कांग्रेस?

Rajasthan Assembly Election 2023 : सरकार बदलने की 'परंपरा' तोड़ने की चुनौती, जानें किस काम पर फोकस कर रही कांग्रेस?

less than 1 minute read
Google source verification
congress_11.jpg

जयपुर।

संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर इस बार प्रदेश कांग्रेस ने रिकॉर्ड 35 लाख सदस्य बनाए हैं, जिनमें 20 लाख ने ऑनलाइन और 15 लाख ने ऑफलाइन सदस्यता ली है। कांग्रेस थिंक टैंक का मानना है कि 35 लाख सदस्य अपने साथ ही परिवार वालों के वोट भी कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगे।

हर 5 साल में चलता है सदस्यता अभियान

कांग्रेस में हर 5 साल में सदस्यता अभियान चलता है। इसके बाद बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। नवंबर 2021 में सदस्यता अभियान का आगाज हुआ था, जो जनवरी 2022 तक चला। उन्हीं में से पीसीसी और एआईसीसी सदस्यों की नियुक्ति हुई।

पीसीसी और एआईसीसी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट करते हैं। इससे पहले 2017 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के समय भी 30 लाख ऑफलाइन सदस्य बनाए गए थे। कांग्रेस में प्राथमिक सदस्य के लिए 5 रुपए और क्रियाशील सदस्य के लिए 100 रुपए शुल्क देेना होता है। क्रियाशील सदस्य संगठन चुनाव में भाग ले सकते हैं।

5 लाख से ज्यादा बूथ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति

चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने 52026 बूथों पर 5 लाख 72 हजार 286 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। हर बूथ पर 11-11 कार्यकर्ता तैनात किए हैं। ये भाग संख्या के हिसाब से घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार और गहलोत सरकार की योजनाओं के लाभार्थी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।