1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

नहर से आ रहा जहर, आसमां से टपक रहा नशा…पूरा पानी मिले तो धन-धान्य हो धरा

Rajasthan Assembly Election 2023: किसान बोले-पर्याप्त पानी नहीं मिलने से मारनी पड़ती फसल

Google source verification

श्रीगंगानगर. रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बीकानेर से करीब सवा दो सौ किलोमीटर का सफर तय कर मैं भारतीय सीमा के अंतिम गांव लखा हाकम पहुंचा। यहां पुलिस चौकी पर ताला जड़ा देख पास ही मेडिकल स्टोर पर बैठे कालूराम से पूछा-चौकी पर ताला क्यों लगा है…। जवाब में बोला-साब, यह तो करीब चार साल से बंद पड़ी है। यहां तो हमारे लिए बीएसएफ ही पुलिस है।

पास बैठे सोहनलाल ने बताया कि हेरोइन तस्करी का दंश सीमावर्ती काश्तकारों को भुगतना पड़ रहा है। तारबंदी और जीरो लाइन के बीच हमारी बेहद उपजाऊ जमीनें हैं, लेकिन तारबंदी के नीचे से पाइपलाइन ले जाने पर पाबंदी है। तस्कर इन पाइप के जरिए हेरोइन तस्करी कर सकते हैं। ऐसे में नहरी जमीन बारानी हो गई है।