9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर ईस्ट विधानसभा सीट : 2008 में बनी इस सीट पर भाजपा का रहा है कब्जा

Rajasthan Assembly Election 2023 : साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अघोषित तौर पर सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं। बीकानेर ईस्ट भी इन्हीें सीटों में से एक है और यह क्षेत्र बीकानेर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के अंतर्गत भी आता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 : साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अघोषित तौर पर सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं। बीकानेर ईस्ट (Bikaner East) भी इन्हीें सीटों में से एक है और यह क्षेत्र बीकानेर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के अंतर्गत भी आता है। इसे शहरी सीट की श्रेणी में रखा गया है। इस सीट पर पहली बार वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तब से लेकर अब तक इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान : इस सरकारी अस्पताल में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन करें अप्लाई

लगातार तीन बार से सिद्धि कुमारी (Siddhi Kumari) यहां से विधायक हैं। सीट पर कुल 2,22,255 मतदाता हैं, जिनमें 1,14,388 पुरुष और 1,07,867 महिला मतदाता शामिल हैं। 2018 के राजस्थान चुनाव में बीकानेर पूर्व में 67.77 फीसदी मतदान हुआ। 2013 में 69.04 फीसदी और 2008 में 62.9 फीसदी मतदान हुआ था। 2013 में बीजेपी की सिद्धि कुमारी ने 31,677 वोटों (23.91 फीसदी) के अंतर से सीट जीती थी. उन्हें कुल मतदान का 58.77 फीसदी वोट मिले। 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यह सीट 37,653 वोटों (36.62 फीसदी) के अंतर से जीती, जो कुल वोटों का 58.94 फीसदी था।