
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश सुदेश बंसल व जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को राजस्थान पत्रिका के झालाना स्थित कार्यालय से जनादेश यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सोच-समझकर वोट डालने का आह्वान किया। पहले दिन राजधानी के 6 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही दूदू विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रथ पहुंचे। चुनावी रथों में मौजूद पत्रिका प्रतिनिधियों ने आमजन से संवाद कर मतदान में भागीदारी बढ़ाने की अपील की।
जयपुर से रवाना हुए चुनावी रथ अजमेर, पाली, उदयपुर,भीलवाड़ा, कोटा, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूु, गंगानगर, बीकानेर, नागौर व जोधपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। पहले दिन जनादेश यात्रा जयपुर महानगर क्षेत्र के सिविल लाइन्स, आदर्श नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, विद्याधर नगर और बगरू तथा दूदू के साथ ही अजमेर जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां यात्रा का लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया, वहीं मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ ली और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।
जरूर करें मतदान
मतदाताओं को जिसे भी चुनना है चुनें, यह उनका अधिकार है। मतदान अवश्य करें और मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल करें। राजस्थान पत्रिका का अभियान मतदाताओं को जागरूक करेगा। -सुदेश बंसल, न्यायाधीश, राजस्थान हाईकोर्ट
छुट्टी न समझें, जरूर करें वोट
जागरूकता के लिए पत्रिका का यह अच्छा प्रयास है। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोग मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे। शहरी वोटर ध्यान रखें। वोट करें, मतदान दिवस को छुट्टी का दिन न समझें।-प्रकाश राजपुरोहित, जिला निर्वाचन अधिकारी
Published on:
16 Nov 2023 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
