
73 दिन में 9027 किमी का सफर तय करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
जयपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा 2 सितंबर को रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में इसकी शुरुआत होने जा रही है। 73 दिन तक सभी 200 विधानसभा सीटों को यह यात्रा कवर करेगी। इस दौरान करीब 9027 किमी का सफर तय किया जाएगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने परिवर्तन यात्रा की कमान संभाली है। नड्डा के अलावा गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 3 सितंबर को बेणेश्वर धाम से दूसरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 4 सितंबर को रामदेवरा से तीसरी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में 5 सितंबर को गोगामेड़ी से चौथी परिवर्तन यात्रा शुरू होगी।
इस बार वसुंधरा राजे नहीं
पार्टी ने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली थी। मगर इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने कमान संभाली है। प्रदेश के किसी भी नेता को इन यात्राओं का नेतृत्व नहीं सौंपा गया है। हालांकि वसुंधरा राजे 1 सितंबर को देव दर्शन यात्रा कर रही है।
यूं निकलेगी परिवर्तन यात्रा
—पहली यात्रा 18 दिन तक 1847 किमी का सफर करते हुए 47 विधानसभा क्षेत्र कवर करेगी।
—दूसरी यात्रा 19 दिन तक 2433 किमी का सफर करते हुए 52 विधानसभा क्षेत्र कवर करेगी।
—तीसरी यात्रा 18 दिन तक 2574 किमी का सफर करते हुए 51 विधानसभा क्षेत्र कवर करेगी।
—चौथी यात्रा 18 दिन तक 2173 किमी का सफर करते हुए 50 विधानसभा क्षेत्र कवर करेगी।
Published on:
01 Sept 2023 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
