
20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया गया है। जिसमें उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है। जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने जहां सलमान खान को दोषी करार दिया है वहीं सलमान के अलावा बाकी सभी फिल्मी सितारों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। जोधपुर की कोर्ट ने 5 सितारों की किस्मता का फैसला करते हुए सैफ अली खान , सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया है वहीं सलमान खान की बैड ब्वॉय की अचानक बदलती इमेज पर रोक लगाते हुए बॉलीवुड के सुल्तान को दोषी करार दिया है। गौरतलब है कि वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 और 9/52 के तहत कम से कम 3 साल या अधिकतम 7 साल की जेल की सजा हो सकती है। इस एक्ट में इस घटना के बाद संशोधन किया गया है। पहले कम से कम 1 साल और अधिकत 6 साल की जेल का प्रावधान था।
आपको बता दें कि सलमान खान पर 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप है जबकि बाकी एक्टर्स पर उन्हें उकसाने का। लेकिन सलमान खान को सजा होने पर ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगेगा बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हिल जाएगी क्योंकि सलमान के जेल जाने पर बॉलीवुड को करोड़ों का झटका लग सकता है। आपको बता दें कि सलमान के पास इस वक्त बॉलीवुड के बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट है और उनके जेल जाने से ये सारे प्रोजेक्ट्स होल्ड पर चले जाएंगे और फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स को बड़ा नुकसान होगा। सलमान खान फिलहाल रेस -3 की शूटिंग कर रहे है। इसके बाद वह फिल्म भारत और दबंग 3 की शूटिंग में बिजी होने वाले है। सलमान खान की झोली में इन दिनों ३ फिल्मों के अलावा एक रियलिटी शो भी है। वहीं बिग बॉस के ज्यादातर सीजन होस्ट करने वाले सलमान खान को लेकर मेकर्स ने अभी से तैयारी भी शुरु कर दी है।
दस का दम 3 -
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम शो 'दस का दम सीजन 3' को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान को तीसरे सीजन के 26 एपिसोड के लिए 78 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने शो के प्रोमो को भी शूट किया है। प्रोमो में सलमान खान बेहद कैज्युल लुक में नजर आ रहे हैं।
रेस 3
सलमान इस वक्त 'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी में कर रहे हैं। जिसे रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। सलमान को सजा होने पर यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक सकता है जिससे प्रोड्यूसर्स की रकम फंस सकती है।
भारत
'रेस 3' के बाद सलमान खान मोस्ट अवेटिड फिल्म 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह कोरियन फिल्म 'ऑड टू माय फादर' का हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा या कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं। 'भारत' फिल्म सलमान की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसका बजट 200 करोड़ है। फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे जिसके लिए ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर भारी पैसा खर्च किया जाएगा।
दबंग 3
इन दोनों फिल्मों के बाद सलमान खान 'दबंग' सीरीज का तीसरा पार्ट 'दबंग 3' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले है। इस फिल्म की दोनों सीरीज में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे और तीसरे पार्ट में भी सलमान खान नजर आएंगे। अगर सलमान को सजा होती है तो प्रोजेक्ट रुक जाएगा। इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
बिग बॉस सीजन 12
बिग बॉस के ज्यादातर सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किए हैं। इस रियलिटी शो के लिए मेकर्स ने तैयारी करना शुरू भी कर दिया है। यह शो अक्टूबर में शुरू होगा ऐसे में सलमान के सजा होने पर मेकर्स को झटका जरूर लग सकता है। इस शो के लिए सलमान एक एपिसोड के करीब 11 करोड़ रुपए लेते हैं।
Updated on:
05 Apr 2018 12:32 pm
Published on:
05 Apr 2018 12:29 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
