गौरतलब है कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर सोमवार को राजस्थान कांग्रेस कॉओडिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार तय किए है। बैठक के बाद डोटासरा ने मीडिया को जानकारी दी कि राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा। इस बैठक में प्रभारी रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भंवर जितेंद्र सिंह, डॉ.सीपी जोशी सहित कई नेता शामिल हुए थे। लेकिन सचिन पायलट बैठक में मौजूद नहीं थे।