2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Bypolls 2024: कांग्रेस-बीजेपी के लिए नई मुश्किल, क्या राजेंद्र गुढ़ा पलट देंगे बाजी ?

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आगामी विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Singhal

•

Updated: 29 Aug 2024, 11:22 AM IST

Former Minister Rajendra Gudha

Rajasthan Politics: जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आगामी विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर BJP और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

समाज में मौजूदगी बरकरार

भले ही गुढ़ा ने फिलहाल राजनीतिक पार्टियों से दूरी बना ली है, लेकिन वे समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं। कभी लोगों के बीच तो कभी अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें देखा जाता है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि गुढ़ा झुंझुनूं विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :भाजपा ने 6 सीटों पर जीत के लिए बनाया प्लान, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती है मुश्किल

पायलट खेमे से संबंध

राजेंद्र गुढ़ा को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। उन्होंने अशोक गहलोत के खिलाफ लाल डायरी मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए थे। गुढ़ा ने कई मौकों पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर वकालत की है। इसके साथ ही, उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे।

मायावती को दिया था झटका

गुढ़ा ने लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को चौंकाते हुए बीएसपी के विधायकों को तोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल करा दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में गुढ़ा की भूमिका को अहम माना गया था।

यह भी पढ़ें: गोविंदा थारो नाम कुण धरयो? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का डोटासरा पर तीखा हमला

हर चुनाव के बाद बदला दल

राजेंद्र गुढ़ा ने 2008 में पहली बार राजनीति में कदम रखा और BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा। जीत मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन अगले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, उन्होंने फिर से बीएसपी का दामन थामा और चुनाव लड़ा।

उपचुनाव में क्या होगा अगला कदम?

अब देखना दिलचस्प होगा कि राजेंद्र गुढ़ा आगामी उपचुनाव में किस पार्टी का समर्थन करते हैं और उनके इस कदम से राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।