Rajasthan By Poll Election: राज्य की सात विधानसभा सीटों के लिए दो दिन बाद 13 को मतदान होगा, लेकिन खींवसर, दौसा और रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग के सामने बड़ी चुनौती रहेगी। ये सीटें आयोग ने पहले ही अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखी हैं। इसके अलावा आयोग ने 900 से ज्यादा मतदाता ऐसे चिन्हित किए हैं, जो भयग्रस्त हैं। इनको पुलिस सुरक्षा में मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा।