
ratlam drugs latest hindi news
Rajasthan Drug Network: राजस्थान के ड्रग नेटवर्क में अब अफ्रीकी माफिया Arican Mafia का नाम सामने आ रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर अफ्रीकी माफिया मूसा MUSA किंगपिन का काम कर रहा है। फिर चाहे वह पंजाब Punjab में ड्रोन Drone, ड्रग Drug, ड्रापिंग Dropping का मामला हो या फिर गंगानगर, जैसेलमेर और बीकानेर का। अफ्रीकी ड्रग माफिया के नेटवर्क में अब पूरा देश आ गया है। आईएसआई जल, थल और नभ तीनों रास्ते से भारत में ड्रग भेज रही हैं। वह कहावत है न जब सीधी जंग न जीत पाओ तो नस्ल खराब करो तो पाकिस्तानी आज उसी तरीके पर काम कर रहे हैं। ड्रग फैलाकर युवाओं को कमजोर कर रहे हैं।
11 टन मादक पदार्थ जब्त
केंद्रीय जांच एजेंसियों और पुलिस की सख्ती के बावजूद ड्रग माफिया का खेल जारी है। अकेले महाराष्ट्र में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस साल नौ महीने में 11 टन से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किए हैं। बरामद ड्रग में हेरोइन, कोकीन, मेफेड्रोन, गांजा और एलएसडी शामिल है। हाल के दिनों में समुद्री रास्ते से आइ नशीले पदार्थों की कई बड़ी खेप पकड़ी गई हैं।
ड्रोन, ड्रग और ड्रापिंग
मुंद्रा पोर्ट पर पहले भी करोड़ों की ड्रग पकड़ी जा चुकी है और आए दिन समुंदर में ड्रग की खेप पकड़ी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि ड्रग रैकेट से जो अवैध आमदनी हो रही है उसका उपयोग पूरी दुनिया में आतंक फैलाने के लिए होता है। जम्मू—कश्मीर से लेकर पंजाब तक ड्रोन, ड्रग और ड्रापिंग का जो खेल चल रहा है। इसके पीछे यही कारण है।
आईएसआई का इशारा, अफ्रीकी बना किंग पिन
पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके पीछे विदेशी माफिया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आएसआइ अफगानिस्तानी माफिया की मदद कर रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट चलाने वाला कोलंबिया कार्टेल से जुड़ा मूसा विदेश से ड्रग की सप्लाई करवा रहा है। माफिया मूसा एनसीबी और मुंबई पुलिस के रडार पर है। चिंताजनक यह कि देश के हर राज्य में ड्रग माफिया का जाल फैला है, जिसे तोडऩा आसान नहीं है।
ड्रग से हुई थी सुशांत सिंह की मौत
अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से जुड़े मामले की जांच के दौरान एनसीबी को अहम जानकारी मिली है। मूसा का ही नेटवर्क बॉलीवुड सेलिब्रिटी को ड्रग सप्लाई करता है। मूसा की रोजाना की कमाई लाखों रुपए में है। अभी तक मूसा पुलिस और एनसीबी की गिरफ्त में नहीं आया है। देश में सबसे ज्यादा ड्रग की खपत मुंबई और गोवा में होती है। ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए ड्रग तस्करों का नेटवर्क चौबीसों घंटे काम करता है।
Published on:
15 Oct 2022 07:35 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
